फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी यौन शोषणः पॉलीग्राफ में चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 10 Feb 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम में किशोरी से समलैंगिक विवाह और उसके उत्पीड़न मामले में पीड़िता किशोरी की पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट भी सोमवार को आ गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह सामने आया है कि पीड़िता किशोरी ने जांच के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब सही नहीं दिए। इससे पूर्व आश्रम की दो साध्वियों को पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट में क्लीन चिट मिल चुकी है।

दोनों साध्वियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बाद एसआईटी टीम ने किशोरी का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए जाने संबंधी कार्रवाई की थी।

एसपी व जिला महिला एवं बाल संरक्षण की चेयरपर्सन राजबाला को प्रार्थना पत्र सौंपकर किशोरी ने भी अपना पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए जाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

टेस्ट में पीड़िता से पूछे गए 10 सवाल

इसके बाद एसआईटी टीम ने पिछले माह 13 जनवरी को किशोरी का पॉलीग्राफ टेस्ट दिल्ली स्थित सीबीआई लैब में करवाया था। सोमवार को किशोरी के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट मिल गई।

एसआईटी टीम इंचार्ज डीएसपी मौजीराम ने बताया कि लैब में विशेषज्ञों ने किशोरी से 10 सवाल पूछे थे। डीएसपी ने बताया कि किशोरी इन पूछे गए सवालों का जवाब ठीक नहीं बता रही है, वह कही न कही झूठ बोल रही है।

ऐसे में लैब ने इस रिपोर्ट को डिस्पेटिव बताया है। डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में जांच टीम शीघ्र ही अगला कदम उठाएगी। नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

उधर, किशोरी के परिजनों का कहना है कि उन्होंने आरटीआई के जरिये दिल्ली स्थित इस जांच लैब से इन साध्वियों व किशोरी दोनों की ही मूल रिपोर्ट मांगी है। वे एसआईटी की रिपोर्ट को नहीं मानते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें