फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को बचाने वाली लेडी कांस्टेबल के साथ ही दरिंदगी, जानिए मामला?

Mon, 26 Dec 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
बेटियों की बचाने की मुहिम से जुड़ी एक महिला कांस्टेबल के साथ ही दरिंदगी हो गई। आरोप उसके अपने ससुर और जेठ पर लगे हैं। घटना हरियाणा के हिसार की है। वह अपने ही घर में यौन शोषण का शिकार हो गई। उसने महिला थाने में अपने ससुर व जेठ पर गैंगरेप का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


साथ ही पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए हैं।

महिला कांस्टेबल ने बताया उसकी शादी 1 जुलाई 2013 को हुई थी। शादी के बाद से उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। पति व परिवार के अन्य लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल का आरोप है कि ताऊ ससुर के बेटे (जेठ) ने उसके साथ 23 नवंबर 2014 को रेप की कोशिश की। ससुर ने वर्ष 2015 में उसके साथ रेप किया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर पति, ससुर, ननद व जेठ पर दहेज, गैंग रेप, रेप का प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सहन करती रही प्रताड़ना, अब टूटा सब्र

गैंगरेप
महिला कांस्टेबल ने पुलिस शिकायत में बताया है कि वह कई दिनों से प्रताड़ना सहन करती रही। आखिर अब सब्र का बांध टूट गया। कांस्टेबल का कहना है कि वह परिवार को जोड़ना चाहती थी मगर उसकी सारी कोशिश नाकाम हो गई।

बेटियों को बचाने की मुहिम में जिंदगी दांव पर लगाने वाली महिला कांस्टेबल को प्रशासन सम्मानित तक कर चुका है मगर घर यानी ससुराल में ही उसके साथ ऐसी प्रताड़ना का मामला सामने आने के बाद सबको हैरानी हो रही है।

महिला कांस्टेबल की शिकायत पर उसके ससुर व जेठ पर रेप का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है। अभियुक्तों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की तहकीकात के बाद ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- शीला देवी, जांच अधिकारी महिला थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें