फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेटः दो युवतियां ऐसे करती थीं रात रंगीन

Tue, 28 Jul 2015 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-36 थाना पुलिस ने ट्रैप लगाकर एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापामारी कर दो दलाल और दो लड़कियों को पकड़ा है। आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश किए गए।
विज्ञापन


कोर्ट से जमानत न मिलने पर एक लड़की को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि दूसरी लड़की को 20 हजार के बेल बांड पर जमानत दी है। वहीं पुलिस ने दोनों दलालों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

ऐसे बिछाया जाल
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में दलाल सक्रिय हैं। जो देह व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को कस्टमर बनाकर दलालों को फोन कराया। उसने दलाल को लड़की प्रोवाइड करने को कहा। दोनों दलालों से 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। दलालों को एडवांस में 10 हजार रुपये भी दिए गए।
विज्ञापन


दलालों ने व्यक्ति को सेक्टर-43 के एक होटल में बुलाया। जहां पहले से पुलिस ट्रैप लगाकर दलालों का इंतजार कर रही थी। रविवार रात जैसे दलाल दो लड़कियों को लेकर होटल पहुंचे। वहां पहले से मौजूद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पैसों की कमी के कारण करती थी धंधा

एक दलाल की पहचान सेक्टर-10 पंचकूला निवासी निहाल मल्होत्रा के रूप में हुई है। जबकि मल्होत्रा ने फोन पर अपनी पहचान कबीर बताई थी। दूसरे दलाल की पहचान राजन के रूप में हुई है। वह कहां का है, इस बारे में छानबीन चल रही है। जबकि दोनों लड़कियां मोहाली की हैं और 10वीं पास हैं।

लड़कियों कहना है कि वह यह काम पैसों की कमी के चलते करती हैं। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एक लड़की को जमानत न मिलने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि दूसरी लड़की को 20 हजार के बेल बांड पर जमानत दे दी। वहीं पुलिस ने दोनों दलालों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

डायरी में ट्राइसिटी की हस्तियां
सेक्टर-36 थाना पुलिस को दोनों दलालों से एक डायरी मिली है। जिसमें ट्राइसिटी के कई नामचीन हस्तियों के नाम हैं। पुलिस रिमांड से डायरी में दर्ज लोगों के नाम के जरिये बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि दलालों ने ट्राइसिटी एस्कार्ट यूनियन बना रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें