फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेटः धंधा करती दो युवतियां, एजेंट अरेस्ट

Thu, 05 Nov 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन लोगों को अवैध देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक ब्रांच के इंस्पेक्टर राम रतन ने सेक्टर 22 स्थित एक होटल के सामने रेड किया। उनको सूचना मिली थी कि सेक्टर 22 में अवैध देह व्यापार का अड्डा चल रहा है।
विज्ञापन


रामरतन वहां कस्टमर बन कर गए। वहां उन्होंने 28 हजार रुपये में दो युवतियों का सौदा तय किया। पांच हजार रुपये एडवांस में दिए।

जैसे ही युवतियां आईं उन्होंने उनको अपनी गाड़ी में बैठा लिया और आसपास रहे पुलिस कर्मियों एजेंट डड्डू माजरा निवासी अजय (25) को दबोच लिया।

उसमें से एक युवती सेक्टर 41 की रहने वाली है उसकी उम्र 19 साल है जबकि दूसरी मनीमाजरा की है और उसकी उम्र 23 साल है।

दोनों युवतियां मूल रूप से अमृतसर की रहने वाली हैं। पुलिस ने दोनों युवतियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको बुड़ैल जेल भेज दिया गया जबकि अजय से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें