पंजाब पुलिस ने लुधियाना के एक मोहल्ले में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। संचालिका फरार हो गई है। थाना कैंट पुलिस ने एक महिला व नौजवान को गिरफ्तार किया जबकि घर की मालकिन संचालिका फरार हो गई।
पुलिस ने एक सूचना के आधार पर माडल टाउन फेज-1 में छापामारी कर गुरप्रीत सिंह निवासी बरनाला व एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया। घर की मालकिन महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।
थानेदार प्रताप सिंह ने बताया कि मुहल्ले वाले देह व्यापार के इस धंधे से बहुत परेशान थे जिसे लेकर कई बार संचालिका से तकरार भी हुआ। मुहल्ले वालों का आरोप था कि वह बाहर से लड़कियों को फांस कर उन्हें इस धंधे में शामिल करती थी। पुलिस जांच में जुटी है।