फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी के 3 होटलों में किशोरी से देह व्यापार

Thu, 12 Mar 2015 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में तीन होटलों के संचालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने तीनों व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। श
विज्ञापन


पुलिस को होटल में किशोरी भी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आदर्श थाना प्रभारी एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बड़श्याम निवासी जगतार सिंह, दिलबाग सिंह, लखा सिंह, गांव दुराला निवासी हैप्पी, अशोक और दर्शन शहर में होटल में देह व्यापार कराते हैं।

वे किशोरी को बहला फुसलाकर लाए हैं। मामले में जांच के दौरान होटल के मालिक आरोपी जगतार सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया है। जबकि होटल संचालक दिलबाग, हैप्पी, लखा, अशोक और दर्शन की तलाश जारी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी फूल सिंह ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को किशोरी भी इनके पास से मिली है, जिसे ये लोग पंजाब से यहां लाए थे। इस लड़की से अवैध धंधा कराया जा रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें