फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी महिला की खुलने लगी पोल, गर्भवती निकली

Tue, 04 Aug 2015 08:58 AM IST
विनय कोछड़/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर से बिना वीजा के गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला ने जहां खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ाई हुई है वहीं पूछताछ और जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल पाक महिला फौजिया सलमान एक महीने की प्रेग्नेंट है।
विज्ञापन


सोमवार को चांद की डॉक्टरी जांच में यह खुलासा हुआ। इससे पहले चांद ने कहा था कि उसकी कोई औलाद नहीं है, इसलिए वह आगरा के पास दरगाह में बच्चे के लिए मन्नत मांगने आई थी। वहीं जिस मामा का नाम चांद अभी तक सलमान बता रही थी, उसका नाम रशीद निकला।

सोमवार को खुफिया एजेंसी और इमीग्रेशन विभाग ने चांद से गहनता से पूछताछ की तो उसने कबूला कि उसके मामा का नाम सलमान नहीं बल्कि रशीद है। रशीद नाम से खुफिया एजेंसी के रिकार्ड रजिस्टर में भी एंट्री है। इस रजिस्टर में भारत से पाक आने-जाने वाले यात्रियों के नाम लिखे होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है पाक महिला चांद

इस खुलासे से खुफिया एजेंसी की दिक्कत बढ़ गई हैं। अटारी से दिल्ली गए जत्थे में रशीद नाम के दो लोग शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि जब तक अटारी से दिल्ली गया जत्था लौटकर नहीं आ जाता, तब तक केस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

चांद सही तरीके से जानकारी नहीं दे रही है कि उसका भारत में आने का असली मकसद क्या था। शुरू में उसने कबूल किया था कि शादी के पांच साल बाद भी उसकी औलाद नहीं है। इसी के लिए वह आगरा के पास दरगाह में मन्नत मांगने आई है।

उसके साथ उसका मामा सलमान है। सलमान के पास उसका पासपोर्ट और रेलवे टिकट है और वह दूसरे डिब्बे में बैठे है। पुलिस को उसके मामा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पाक महिला चांद से सोमवार सुबह जीआरपी आईजी सुरिंदर सिंह सोढ़ी और डीएसपी मक्खन सिंह पूछताछ करने पहुंचे। 11 बजे आईजी, डीएसपी, इंस्पेक्टर पाक महिला को गाड़ी में बैठाकर अटारी में पूछताछ के लिए ले गए। देर शाम उसके साथ पूछताछ की जा रही है।

स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पाक महिला को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। जीआरपी ने महिला के लिए वायरलेस रूम मुहैया करवाया है। उसकी निगरानी के लिए रात को एक थानेदार, एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल तैनात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें