फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की तरफ आकर्षित होने लगी थी पत्नी, घर में घुसकर गोलियों से भूना

Sat, 19 Aug 2017 09:18 AM IST
कंवरपाल/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
लुधियाना के गांव अकालगढ़ के पूर्व सैनिक करमजीत सिंह ने गुजरात के सूरत में वीरवार देर रात साढ़े बारह बजे एस्कार्ट सिक्योरिटी सर्विस सूरत के उच्चाधिकारी मेवा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद करमजीत सिंह फरार हो गया। मृतक मेवा सिंह भी मूल रूप से लुधियाना की तहसील जगरांव के गांव मलक का रहने वाला था। करमजीत सिंह के खिलाफ सूरत के थाना उमरा में मृतक के भतीजे सुखजीत सिंह के बयान पर धारा 302 और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


राकेश लोटन ने कहा कि कर्मजीत सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ पहले मेवा सिंह के साथ एक ही घर में रहता था। करीब 25 दिन पहले ही वह सूरत में अपना अलग मकान लेकर रहने लगा। उसे शक था कि उसकी पत्नी मेवा सिंह की तरफ आकर्षित हो रही है।

वीरवार रात कर्मजीत ने मेवा सिंह को अपने घर की छत पर पकड़ लिया लेकिन मेवा सिंह वहां से फरार हो गया। रात करीब साढ़े बारह बजे कर्मजीत सिंह अपनी 12 बोर की लाइसेंसी राइफल लेकर मेवा सिंह के घर गया और उसे दो गोली मार दी। गोलियों से भून दिया।मेवा सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी और मृतक दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं

मौत - फोटो : Demo Pic
वहीं कर्मजीत के साथ काम करने वाले जगरांव के गांव छज्जावाल के रहने वाले सिकंदर सिंह ने कहा कि मेवा सिंह ने इलाके के करीब डेढ़ सौ रिटायर्ड सैनिकों को गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलवाई थी।

मेवा सिंह ने कर्मजीत सिंह को भी सूरत के बैंक ऑफ बड़ौदा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलवाई थी। कर्मजीत पत्नी और एक बेटे के साथ किराए के मकान में रह रहा था। सिकंदर सिंह ने कहा कि सूरत पुलिस आरोपी की पत्नी और बेटे से भी पूछताछ कर रही है। सिकंदर ने यह भी कहा कि मेवा सिंह द्वारा सूरत में नौकरी पर रखवाए गए सभी पूर्व सैनिक अब नौकरी छोड़कर वापस पंजाब आ रहे हैं। 

सूरत के थाना उमरा के प्रभारी राकेश लोटन ने बताया कि पुलिस की कई टीमें बना कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड पर छापामारी की जा रही है। साथ ही आरोपी के छिपने की संभावित जगहों पर भी छापामारी की जा रही है। जल्दी ही सूरत पुलिस की एक टीम पंजाब भी आएगी। मृतक मेवा सिंह का शव सूरत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है। वारिस अंतिम संस्कार के लिए शव को पंजाब ला रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें