फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कार पीछे करने पर हुआ विवाद, एसडीएम के गनमैन और पत्नी से मारपीट

Thu, 05 Oct 2023 11:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी करमजीत सिंह उर्फ कम्मा पत्नी कोमल के साथ कार में बैठकर लगातार हॉर्न बजा रहा था। जब वह बाहर आए तो आरोपियों की कार उनकी कार से टकरा गई थी। उन्होंने इस बारे में पूछा तो आरोपी नशे में था और उसने गाली देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में बरोटा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके में कार पीछे करने को लेकर नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने एसडीएम के साथ बतौर गनमैन तैनात पुलिस कर्मचारी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने मुलाजिम का परना उतार कर उसे बालों से पकड़ कर घसीटा और बेअदबी की। जब बीच बचाव करने इलाके के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। सभी खुद को बचा कर घर में घुसे तो आरोपियों ने घर पर भी हमला किया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुलाजिम कुलवंत सिंह की पत्नी जगदेव कौर की शिकायत पर कर्मजीत सिंह उर्फ कम्मा, उसकी पत्नी कोमल, लक्की और उसकी मां जगीता रानी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, सोने की चेन चोरी करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जगदेव कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। आरोपी करमजीत सिंह उर्फ कम्मा पत्नी कोमल के साथ कार में बैठकर लगातार हॉर्न बजा रहा था। जब वह बाहर आए तो आरोपियों की कार उनकी कार से टकरा गई थी। उन्होंने उसे पूछा तो आरोपी नशे में था और उसने गाली देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने बाकी साथियों को बुलाया और कुलवंत सिंह के साथ मारपीट की और बाल पकड़ कर घसीटा। जब जगदेव कौर बीच में आई तो आरोपियों ने महिलाओं के साथ मिल उसकी भी पिटाई कर दी। वहीं, गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी रणजोध सिंह ने आरोपियों को रोका तो उनको भी हमलावरों ने पीटा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें