फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल ने युवक को मारा चाकू

Tue, 16 Dec 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनगढ़ में मानव मंगल स्कूल चलाने वाले प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश ने एक युवक को चाकू मार कर रविवार रात को घायल कर दिया। आरोपी प्रिंसिपल बाजार में शोर मचा रहे थे और घायल युवक ने उनकी इस हरकत का विरोध किया था।
विज्ञापन


माड़ी वाला टाउन का रहने वाला युवक मनजीत सिंह (22) मॉडर्न कांप्लेक्स के मार्केट में गया था। वहां शांति नगर की गली नंबर 11 का रहने वाले प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश शराब के नशे में चिल्ला रहे थे। मनजीत सिंह ने उनकी इस हरकत का विरोध किया।

आरोप है कि इस पर चंद्रप्रकाश चाकू निकाला और मनजीत के पेट में तीन बार घोंप दिया। मनजीत गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सेक्टर -16 अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मनजीत के बड़े भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि मनजीत का सोमवार सुबह पीजीआई में सात घंटे तक ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करक सोमवार को प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें