जिस मां की पूजा करता था, उसे बेगाने पुरुष के साथ रंगरलियां मनाते देख नहीं पाया बेटा और उसने मौत को गले लगा लिया। वारदात, पंजाब के माछीवाड़ा साहिब में हुई।
माछीवाड़ा के नजदीकी गांव माणेवाल के निवासी सुखजीत सिंह (22) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुखजीत की शादी डेढ़ महीने पहले ही दविंदर कौर से हुई थी।
सुखजीत की मौत के साथ ही नई नवेली दुल्हन दविंदर कौर विधवा हो गई। पुलिस ने लड़के के दादा के बयानों पर मां राज कौर और उसके प्रेमी गिरधारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मां से मिलने गया तो उसके प्रेमी ने पिटाई कर दी
सुखजीत के दादा ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहू, जोकि विधवा थी, के पास गांव के गिरधारी लाल के साथ नाजायज संबंध बन गए थे। 20 जुलाई को बहु राज कौर सुबह ही घर से अपने प्रेमी गिरधारी लाल के पास चली गई।
इसके बारे में जब पोते सुखजीत सिंह को पता चला तो वह दोस्त के साथ मां को लेने के लिए गिरधारी लाल के घर चला गया। वहां गिरधारी ने उसे पीटा। इससे सुखजीत इतना दुखी हुआ, उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई।
मुनशा सिंह के अनुसार उसके पोते सुखजीत सिंह ने मरने से पहले बताया कि उसने आत्महत्या अपनी मां के नाजायज संबंधों और उसके प्रेमी की तरफ से उसे ज़लील करने कारण की है। पुलिस की तरफ से राज कौर और उसके प्रेमी गिरधारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।