फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलोक आश्रम से संत रामपाल लापता!

Tue, 18 Nov 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतलोक आश्रम के अनुयायियों ने संत रामपाल के आश्रम में न होने की बात कहकर प्र्रशासन को चौंका दिया। यह सब अनुयायियों की सोची समझी रणनीति है या फिर हकीकत मगर पुलिस की कार्रवाई पर यह एक सवालिया निशान है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे प्रवक्ता राज कपूर ने मीडिया के सामने कहा कि संत रामपाल की तबीयत देर रात ज्यादा खराब हो गई थी। इसलिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उन्हें किस अस्पताल में ले जाया गया है इस बात का उन्होंने खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने आश्रम में दवाओं समेत खाने पीने के सामान पर रोक लगा दी है। इसलिए हमारे पास उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
विज्ञापन


अहम सवाल यह है कि सीआरपीएफ, आरएएफ और पुलिस के हजारों जवानों की चौकसी के बीच संत रामपाल को उनके अनुयायी कैसे बाहर ले गए।

आश्रम के चारों तरफ पुलिस के नाके हैं संत रामपाल किस रास्ते से निकले और निकले भी तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई। इन बातों ने पुलिसिया कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न उठा दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें