फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की शादी के लिए कर्ज लिया, चुका नहीं पाया तो जान देना मुनासिब समझा

Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब में किसान ने दी जान
विज्ञापन
युवक ने बहनों की शादी के कर्ज लिया, पर उसे चुका नहीं पाया। इस वजह से नौजवान इतना परेशान हो गया कि जिंदगी खत्म करना मुनासिब समझा। मामला पंजाब के संगरूर का है। शनिवार को गांव कौहरियां के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय कर्मजीत सिंह ने अपनी बहनों की शादी के लिए कर्ज लिया था जिसे लौटाने में वह असमर्थ था।
विज्ञापन


इसी कारण पिछले दिनों से वह परेशान चल रहा था। मृतक के चाचा कर्मजीत सिंह ने बताया कि उनके भतीजे के पास छह एकड़ जमीन थी लेकिन जमीन रेतीली होने के चलते फसल की अच्छी पैदावार नहीं होती थी। उसने अपना घर चलाने और अपनी बहनों की शादी करने के लिए कर्ज लिया था लेकिन वह उसे लौटा नहीं पा रहा था। जब कर्ज की रकम छह लाख तक पहुंच गई तो उसने अपनी जमीन बेचनी शुरू कर दी। बेचने के बावजूद कर्ज का बोझ कम नहीं हुआ। अब उसके पास महज एक एकड़ जमीन ही रह गई थी।

जिसके कारण वह परेशान रहने लगा और आखिरकार उसने खुदकुशी कर ली। किसान नेता बलवीर सिंह ने कहा कि किसानों की दशा सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है। आए दिन कर्ज से परेशान होकर किसान खुदकुशी कर रहे हैं। इनको रोकने के लिए राज्य सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने किसान के परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है। गांव कौहरियां चौकी इंचार्ज सुरजन सिंह ने कहा कि किसान कर्मजीत सिंह ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर खुदकुशी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें