फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कर्फ्यू के बीच लुधियाना में बड़ी वारदात, ठेके के अंदर सेल्समैन की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 04 Apr 2020 09:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

लुधियाना के गांव चपकी स्थित शराब ठेके में गुरुवार देर रात अज्ञात हत्यारों ने सेल्समैन की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला जब सेल्समैन का साथी वहां पहुंचा। खून से लथपथ शव देख उसने तुरंत इसकी जानकारी मालिकों को दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला निवासी रमेश चंद (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद रमेश का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि रमेश मूलरूप से हिमाचल का रहने वाला है। तीन साल से वह ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता था। इस समय वह गांव चपकी के ठेके पर तैनात था। कुछ समय से लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण वह ठेके पर ही रह रहा था। गुरुवार रात को ठेके के अंदर सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात हत्यारों ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि हत्यारों ने रमेश को बातों में लगाकर ठेका खुलवाया। इसके बाद किसी बात को लेकर तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी वैसे ही ठेका बंद करके चले गए। उन्होंने कहा कि अभी यह भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि हत्यारों ने रमेश की हत्या क्यों की। 

पुलिस ने रमेश के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। रमेश की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें