पुलिस ने घर से वारदात में इस्तेमाल चाकू, मृतक का पर्स व नकदी, एक्टिवा की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस और वारदात के समय पहनी हुई आरोपी की पैंट बरामद की है।
सन्नी ने बताया कि उसने पिता का इलाज कराने के लिए तरसेम लाल से दो लाख 80 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। सन्नी ने बताया कि पैसे न चुकाने पर ब्याज के साथ रकम अब पांच लाख तक पहुंच चुकी थी। उसने डेढ़ लाख रुपया तरसेम को दे दिया था।
इसे भी पढ़ें- पंजाब में विकराल हुई बाढ़ की स्थिति, हेलीकॉप्टर से पहुंच रही राहत सामग्री, 700 गांव प्रभावित
बकाया रकम वह चुका नहीं पा रहा था तो तय किया कि तरसेम लाल की वह हत्या कर कांटा ही निकाल देगा। योजना के मुताबिक, आरोपी ने बहाने से तरसेम लाल को सोफी पिंड के कच्चे रास्ते पर ले जाकर तेजधार चाकू से 28 वार कर कत्ल कर दिया।
पुलिस ने तरसेम लाल की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो सामने आया कि उसकी बात सन्नी से लगातार हुई थी, जिससे पुलिस का शक सीधा सन्नी पर गया। पुलिस ने सन्नी को जब काबू किया तो वह टूट गया और हत्या की पूरी कहानी उगल दी।