पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी बेइज्जती की गई है अब तो वह मरना चाहता है। यदि गांव में जाएगा तो गांव वाले मार देंगे, क्योंकि उसे गांव से निकाल दिया गया है। उसे पुलिस से मदद चाहिए। युवक ने यह भी कहा है कि वह महिला से प्रेम करता है।
मुंह में किया पेशाब और भी दी यातनाएं
युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव वाले उन्हें पूर्व सरपंच के घर लेकर गये थे। वहां उनके साथ मारपीट की गई। जाति सूचक शब्द कहे। उसके मुंह में पेशाब तक किया और सरिया उसके गुप्त अंग में डाला गया। फिर उसका मुंह काला कर जूतों की माला डालकर गांव में घुमाया गया।
इसे भी पढ़ें- डेनमार्क से इंडिया आकर युवती ने ड्रग के आदी प्रेमी से की शादी, युवक की जिंदगी को बना दिया खुशहाल
डरा हुआ है परिवार
इस घटना के बाद डरा हुआ परिवार पुलिस थाने में पहुंचा। उन्होंने कहा कि गांव में उनके साथ बहुत बार मारपीट हो चुकी है। गांव में उन्हें रहने नहीं दिया जा रहा है। अब तो उनके बेटे के साथ ऐसी घटना कर उन्हें कहीं भी रहने लायक नहीं छोड़ा है। परिजनों ने कहा है ऐसे हालात में वे गांव में कैसे रह सकते हैं।
एक महिला और युवक का मुंह काला कर उनके गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाने की वीडियो उन्हें मिली थी। वीडियो की जांच कर पीड़ित युवक से मिले। उसकी शिकायत पर आरोपी बिट्टू, निर्दोष, काला, राजेश, रोहतास, देवीलाल, डीसी, दीपक, पेटल, गुरलाल, अक्षय व अन्य दस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
- राजीव कुमार, डीएसपी करनाल।