फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के ASI से ठगी: 37 मिनट तक कॉल में उलझाया, टीवी रिफ्रेश करते रहे और अकाउंट से निकल गए चार लाख रुपये

Tue, 29 Apr 2025 08:35 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई के साथ लगभग चार लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। शातिर ने एएसआई को 37 मिनट तक फोन कॉल में उलझाए रखा। टीवी रिफ्रेश करते करते बैंक अकाउंट से लाखों रुपये निकल गए। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर क्रिमिनल्स आम लोगों के साथ रिटायर्ड सेना अधिकारियों से लेकर पुलिस वालों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि पुलिस वाले ही साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस रहे हैं तो आम लोगों की बात ही क्या। साइबर ठगों ने चंडीगढ़ पुलिस के अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) से लाखों रुपते की ठगी की है। 
विज्ञापन

 
साइबर ठगों ने सेक्टर-40ए के रहने वाले चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई के बैंक खाते से 3 लाख 90 हजार रुपये उड़ा लिए। एएसआई ओम प्रकाश ने अपनी डिज्नी प्लस हॉटस्टार सदस्यता को रिचार्ज करने के गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। चंडीगढ़ पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ओम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी को वह टीवी पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार चैनल देख रहे थे। उन्हें तीन महीने के लिए 149 रुपये का रिचार्ज करने का संदेश दिखाई दिया। उन्होंने स्क्रीन पर दिए गए स्कैनर कोड के माध्यम से गूगल पे एप का उपयोग करके भुगतान किया। हालांकि, रिचार्ज पूरा होने के बाद भी चैनल नहीं खुला। इसके बाद ओम प्रकाश ने गूगल सर्च से नंबर निकालकर ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ओम प्रकाश ने एक व्यक्ति से बात की जिसने खुद को ग्राहक सेवा टीम से होने का दावा किया। व्यक्ति ने उनकी जानकारी सत्यापित करने के बाद दावा किया कि रिचार्ज कोड उनके ईमेल पर भेजा गया है और उन्हें अपना ईमेल पासवर्ड दर्ज करने का निर्देश दिया। शातिर ठग ने उन्हें 37 मिनट से अधिक समय तक कॉल पर रखा और उन्हें अपने टीवी को रिफ्रेश करने की सलाह दी। ठग ने कहा यह कि समस्या जियो-हॉटस्टार सेवा में बदलाव के कारण हुई थी।

ओम प्रकाश ने अपने बैंक खाते की जांच की और पाया कि 22 फरवरी 2025 को उनके खाते से दो ट्रांजेक्शन हुई थी, जिसमें शातिर ने 3 लाख 90 हजार रुपये उड़ा लिए थे। इसके बाद उन्होंने बैंक और साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें