फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: फाइनेंस दफ्तर से 2.37 लाख की नकदी लूटी, दो लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर दिया वारदात को अंजाम

Fri, 20 May 2022 07:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, थाना सिटी जीरा पुलिस ने सुखजिंदर सिंह के बयान पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरा-कोटईशेखां रोड पर स्थित फाइनेंस दफ्तर में घुसकर दो नकाबपोश शातिरों ने पिस्तौल दिखाकर दो लाख 37 हजार रुपये की धनराशि लूट ली है। आरोपियों ने एक मुलाजिम को दफ्तर में बनी रसोई में बंद कर दिया। उधर, थाना जीरा सिटी पुलिस ने शुक्रवार को दो अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुखजिंदर सिंह निवासी तलवंडी मंगे खां जीरा ने पुलिस को बताया कि वह और फील्ड अधिकारी अर्शदीप सिंह निवासी गांव मत्ता थाना जैतो जिला फरीदकोट फाइनेंस दफ्तर में मौजूद थे। लोगों से एकत्र की गई धनराशि दो लाख 37 हजार रुपये मेज की दराज में रखी थी। दो व्यक्ति जिन्होंने पगड़ी पहनी हुई थी और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, दफ्तर में घुस आए। 

दफ्तर में घुसते ही एक आरोपी ने पिस्तौल और दूसरे ने कापा निकाल लिया। एक आरोपी ने अर्शदीप पर पिस्तौल तान दी और उसे दफ्तर में बनी रसोई में ले जाकर बंद कर दिया। आरोपियों ने सुखजिंदर से दो लाख 37 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल छीन लिया और चले गए। उसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, थाना सिटी जीरा पुलिस ने सुखजिंदर सिंह के बयान पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुखजिंदर ने पुलिस को बताया कि जिन लोगों ने उनसे कर्ज लिया था, यह उनसे इकट्ठी की गई किश्तों का था, यह राशि उसी समय दफ्तर लाकर रखी गई थी।

पिस्तौल व कारतूस समेत एक गिरफ्तार
उधर, एक अन्य मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पिस्तौल और दो कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। थाना कैंट पुलिस ने शुक्रवार को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना कैंट पुलिस पार्टी गश्त के लिए चुंगी नंबर सात से आर्य अनाथालय चौक की तरफ जा रही थी। ट्रक यूनियन के पास एक व्यक्ति खड़ा था, जो पुलिस को देख कर घबरा गया। पुलिस ने शक की बुनियाद पर उसे काबू कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान पम्मा उर्फ मच्छर निवासी बस्ती खानू वाली नजदीक बस्ती निजामुद्दीन वाला के रूप में हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें