फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 6.50 लाख के नकली नोट समेत तीन को दबोचा, दिवाली पर चलाने की फिराक में थे

Fri, 13 Nov 2020 07:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोपड़ थाना सिटी पुलिस ने साढ़े छह लाख के नकली नोटों के साथ कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी नकली नोट दो हजार के हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि त्योहारों पर लोग बड़े स्तर पर खरीदारी करते हैं और इस दौरान नकदी का ज्यादा उपयोग किया जाता। 

विज्ञापन


इसी का फायदा उठाने के लिए आरोपी नकली नोट बाजार में चलाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नंदलाल उर्फ नंदू गली नंबर दो बेला रोड राम नगर रोपड़ का रहने वाला है और मोबाइल फोन का काम करता है। आरोपी अभय सिंह उर्फ टोनी और सुशील कुमार उर्फ बंटी तोपखाना बाजार अंबाला कैंट (हरियाणा) के निवासी हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी मारुति आरटिका कार में जा रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर थाना सिटी की पुलिस ने कार रोककर जांच की। इस पर कार के डैशबोर्ड से तीन लाख और तीनों के पास साढे़ तीन लाख के नकली नोट मिले। सभी नोट दो हजार रुपये के हैं। आरोपियों से एक लैपटॉप और एक कटर भी मिला है। पुलिस जांच में जुटी है कि क्या यह लोग नकली नोट छापते हैं या फिर इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है। पुलिस मामले को ड्रग्स कारोबार के साथ जोड़कर भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें