नेपाली मूल की मंदबुद्धि युवती से 1 फरवरी को रातभर दरिंदगी का खेल खेला गया। रिमांड और निशानदेही के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि सोमबीर आरोपियों को दरिंदगी की सारी हदें पार करने को उकसाता रहा और कहता रहा कि कोई कुछ नहीं बिगाड़ेगा।
यह सनसनीखेज खुलासा भी हुआ है कि मामले में दो आरोपियों सुनील ठेकेदार उर्फ मिड्ढा और सुनील दुकानदार उर्फ शीले ने भी पकड़े जाने के डर से खुद को फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन वे हिम्मत नहीं जुटा पाए। बता दें कि 9 फरवरी को मामले में खुलासे और साथियों की गिरफ्तारी के बाद फरार सोमबीर ने दिल्ली में जहर खाकर अपनी जान दे दी थी।