फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक निर्भया कांड: 100 पेज की चार्जशीट में 8 दोषी

Thu, 14 May 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली मूल की युवती से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने 90 दिन बाद 100 पेज से ज्यादा की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों समेत आत्महत्या करने वाले 9वें आरोपी सोमबीर को भी चार्जशीट में दोषी बनाया गया है। वहीं, बुधवार को सभी 8 आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी लगाई।

अगली सुनवाई के लिए 19 मई की तारीख मुकर्रर की गई है। बचाव पक्ष के वकील एडवोकेट दीपक भारद्वाज ने चालान की कॉपी सप्लाई करने के लिए याचिका दाखिल की है। 19 को ही इस पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन


ये है चार्जशीट में
अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार 1 फरवरी को चिन्योट कॉलोनी निवासी युवती अपने घर से लापता हो गई। चार दिन बाद उसका शव महम रोड पर बहुअकबरपुर में माइनर के पास खेतों में पड़ा मिला। शव को कुत्तों ने नोंच रखा था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि युवती की रेप के बाद हत्या की गई। साथ में उसके निजी अंगों में नुकीले पत्थर भी मिले। युवती के साथ बर्बरता की हद पार की गई। पोस्टमार्टम में उसके पेट और आंतों से नुकीले पत्थर और सीमेंट की चादर तक मिली। सनसनीखेज खुलासे के बाद प्रदेशभर में प्रदर्शन हुए। मामला पीएमओ तक पहुंचा।

वारदात के 9 दिन बाद पुलिस ने गद्दी खेड़ी गांव के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें नेपाली मूल का आरोपी संतोष भी शामिल रहा। अन्य आरोपियों में राजेश उर्फ घुचडू, सुनील उर्फ शीला, सरवर उर्फ बिल्लू, मनबीर, सुनील उर्फ माढा, पवन व प्रमोद उर्फ पदम शामिल हैं।

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा होने के बाद 9वें आरोपी सोमबीर ने दिल्ली के बुवाना में जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी थी। पुलिस ने सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने के बाद अदालत में चालान दाखिल किया।

संतोष बालिग या नाबालिग, 19 को दें जवाब
आरोपी नेपाली युवक संतोष के बालिग या नाबालिग होने का मामला भी खुल नहीं पा रहा है। संतोष के वकील की ओर से लगाई याचिका पर कोर्ट ने पुलिस से जवाब तलब किया है। संतोष के बालिग या नाबालिग होने को लेकर कोर्ट ने पुलिस से 19 मई को जवाब देने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें