हैवानियत की हद देखिए, पोस्टमार्टम हाउस में युवती के शव के साथ गंदी हरकतें करने लगा। मामला आला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद गरमा गया है। घटना हरियाणा के रोहतक की है। पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में युवती के शव के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।
देर रात पीजीआई का एक कर्मचारी युवती के शव को रिश्तेदार बताकर उसे देखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में घुस गया। जब सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद वह दोबारा से अंदर घुस गया।
मामले का पता चलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो कर्मचारी फरार हो गया। वहां कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारी युवती के शव के साथ छेड़खानी कर रहा था।