फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाहिश पूरी न की तो सास ने बहू के साथ कर दिया वो कांड, जीते जी मर गई वो

Sun, 25 Jun 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
ख्वाहिश पूरी न कर पाई बहू तो सास ने बहू के साथ वो कांड करवा दिया कि वो जीते जी मर गई। मां बाप को पता चला तो उनके होश उड़ गए। घटना हरियाणा के रोहतक की है। सास को दहेज चाहिए था, लेकिन बहू न दे सकी तो सास ने बहू का रेप करवा दिया।
विज्ञापन


महिला ने अपने पति पर भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामले में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महम निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 जुलाई 2013 को हिसार के गांव खरड़ के युवक से हुई थी।

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष की तरफ से दहेज की मांग की जाने लगी। यह मांग पूरी नहीं होने पर प्रतिदिन महिला के साथ मारपीट की जाने लगी। इस संबंध में कई बार पंचायती तौर पर फैसला भी हुआ, लेकिन ससुराल पक्ष की हरकतों में सुधार नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट की गई

rape
महिला का आरोप है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी सास ने वर्ष 2015 में किसी अन्य युवक को घर में बुला लिया। सास ने पुत्रवधू को युवक के सुपुर्द कर उससे दुष्कर्म करवाया। जब महिला ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की गई।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह जींद के जुलाना निवासी एक महिला ने भी अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने पति सहित अन्य लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें