फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतकः सुपरवाइजर को CRPF डिप्टी कमांडेट ने पत्नी और साले के साथ मिलकर मारा था, महिला गिरफ्तार

Thu, 11 Oct 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
मॉल सुपरवाइजर की हत्या
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक में मॉल सुपरवाइजर की मौत का सच आया सामने, सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट ने पत्नी और साले के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था। शहर के बसंत विहार में रह रहे सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ने पत्नी और साले के साथ मिलकर पानीपत के समालखा निवासी मॉल सुपरवाइजर दीपक की 30 सितंबर को हत्या की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए डिप्टी कमांडेंट की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से झज्जर निवासी एवं जम्मू में तैनात डिप्टी कमांडेंट सुरेश कुमार, उसकी पत्नी और साले ने मिलकर दीपक को जहरीला पदार्थ खिलाया था। फेसबुक पर डिप्टी कमांडेंट की पत्नी यमुना से दोस्ती होने के बाद वारदात के दिन दीपक उससे मिलने रोहतक आया था, इसी दौरान डिप्टी कमांडेंट सुरेश घर आ गया। पहले उसने पत्नी को पीटा और साले गौरव को भी घर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दीपक की हत्या कर शव जींद रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही यमुना को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरेश और गौरव फरार चल रहे हैं।

मोबाइल ने खोला राज
दीपक समालखा स्थित इनेलो नेता के मॉल में सुपरवाइजर था। परिजनों ने पानीपत क्षेत्र के दो युवकों पर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि झज्जर के रहने वाले सीआरपीएफ में जम्मू में तैनात डिप्टी कमांडेंट सुरेश की पत्नी से मोबाइल पर दीपक ने बात की थी। शक होने पर पुलिस ने महिला यमुना को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद जींद रोड पर फेंक दिया गया था शव

dead body - फोटो : डेमो
30 सितंबर को जींद-रोहतक हाईवे स्थित डीपीएस स्कूल के पास पानीपत के भलौर के रहने वाले दीपक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था। परिजनों ने पानीपत क्षेत्र के दो युवकों पर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि झज्जर के रहने वाले सीआरपीएफ में जम्मू में तैनात डिप्टी कमांडेंट सुरेश की पत्नी से मोबाइल पर दीपक ने बात की थी। पुलिस को महिला पर शक हुआ। पुलिस ने महिला यमुना को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। महिला से पूछताछ की गई तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

जहर खिलाकर उतारा था मौत के घाट
सिटी एसएचओ जगबीर सिंह के अनुसार महिला यमुना ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व ही उसकी फेसबुक आईडी पर दीपक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों काफी देर तक चैट करने लगे। दोनों ने मोबाइल पर भी बात करनी शुरू कर दी। 29 सितंबर को उसके बुलाने पर दीपक पानीपत के भलौर गांव से अपनी बाइक पर सवार होकर उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। 30 सितंबर की सुबह करीब छह बजे उसके जम्मू में सीआरपीएफ में तैनात पति सुरेश कुमार घर पर पहुंच गए। दोनों को घर पर देखकर वह आग बबूला हो गए।

सुरेश ने दीपक को दबोच लिया था और पत्नी की भी जमकर पिटाई की थी। साथ ही कॉल कर अपने साले गौरव को घर पर बुलाया। इसके बाद जहरीला पदार्थ खिलाकर दीपक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जींद रोड पर फेंक दिया था। पुलिस ने डिप्टी कमांडेंट सुरेश कुमार, उसकी पत्नी यमुना और साले गौरव के खिलाफ हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने और मामले को छिपाने की आईपीसी की धारा 302, 201, 202 के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार महिला यमुना से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें