फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई की कातिल बनी बहन, कुर्सी से बांध सिर पर मारे हथौड़े, कसूर बस इतना था

Tue, 16 Jan 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
girl killed brother
विज्ञापन
अपने ही 15 साल के भाई की बहन कातिल बन गई। उसने उसे कुर्सी से बांधकर सिर पर हथौड़े से वार करके मार डाला, कसूर बस इतना सा था। वह उसे प्रेमी के नाम से चिढ़ाता था। घटना हरियाणा के रोहतक की है। समर गोपालपुर गांव में 15 साल के किशोर मोंटी उर्फ धर्म को उसी की बहन ने मौत के घाट उतारा था। पुलिस पूछताछ में बहन ने खुलासा किया कि मोंटी उसे प्रेमी का नाम लेकर उसे बार-बार चिढ़ाता था।
विज्ञापन


इससे परेशान होकर उसने खेल-खेल में अपने भाई को कुर्सी पर बैठाकर उसके हाथ-पैर बांध दिये। फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर एक के बाद एक हथौड़े के पांच वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस मंगलवार को मृतक की बहन को गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि 13 जनवरी को गांव समर गोपाल पुर के एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मोंटी उर्फ धर्म की लाश मिली थी। मृतक की बहन चंचल ने पानीपत के सिटी थाने में जाकर अपने पिता पर हत्या का आरोप लगाया था।

इसके बाद पुलिस ने पिता और बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हत्याकांड के बाद से लगातार पुलिस द्वारा मृतक की बहन से पूछताछ की जा रही थी। जब महिला पुलिस ने उस पर थोड़ा दबाव बनाकर पूछताछ की तो उसने सारी वारदात का खुलासा कर दिया। चंचल ने बताया कि उसका गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। इसके बारे में मोंटी को जानकारी थी। उसने कभी अपने पिता से तो इस बात का जिक्र नहीं किया लेकिन वह बार-बार प्रेमी का नाम लेकर उसको चिढ़ाता था।
विज्ञापन


साथ ही कहता था कि इस प्रेम प्रसंग के कारण पूरे परिवार की गांव में बदनामी हो रही है। चंचल ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को घर पर कोई नहीं था। भाई की टिप्पणी से परेशान होने के कारण उसने उसे खेल-खेल में घर में ही कुर्सी पर बैठा लिया। वह पहले भी अपने भाई को कुर्सी पर बैठाकर हाथ पैर बांध देती थी। इस कारण मोंटी को उस पर कोई शक नहीं हुआ। इसके बाद उसने भाई के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर पीछे से उसके सिर में हथौड़े के पांच वार किये। मौके पर ही मोंटी ने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम में गले पर मिले धारदार हथियार के निशान

girl killed brother
मोंटी के पोस्टमार्टम के दौरान पता लगा कि उसका गला भी धारदार हथियार से काटा गया था। हथौड़े मारने के बाद जब मोंटी की मौत हो गई तो भी चंचल को तसल्ली नहीं हुई और उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। पोस्टमार्टम में हत्या का कारण सिर पर गहरी चोट को बताया गया है।

हत्या के बाद बेड के अंदर डाला शव
चंचल ने भाई की हत्या करने के बाद उसके शव को बेड के अंदर डाल दिया था। इसके बाद उसने घटनास्थल पर पड़े खून को पौंछा मारकर साफ किया। ताकि  किसी को शक न हो। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गुपचुप तरीके से नया बस स्टैंड पर पहुंची। यहां पर वह पानीपत जाने वाली बस में सवार हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो सबूत मिला कि जिस कुर्सी पर बैठाकर मोंटी की हत्या की गई थी उस पर खून के कुछ दाग थे। चंचल के कपड़ों पर भी खून के धब्बे थे। पुलिस ने उसके भी सैंपल लिये हैं। महिला का मामला होने के कारण पुलिस ने उसको सोमवार देर रात तक गिरफ्तार नहीं किया था।
विज्ञापन

मां से बात नहीं करता था पिता, इसलिए फंसाया

girl killed brother - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया था कि मोंटी की मां सुशीला और उसके पिता तेजपाल की आपस में अनबन रहती थी। इस कारण कई साल से तेजपाल अपनी पत्नी और बेटी से बातचीत नहीं करता था।

चंचल ने बताया कि उसका पिता परिवार में किसी से भी बातचीत नहीं करता था। उसे ठिकाने लगाने के लिए पानीपत पुलिस के सामने पिता का नाम मोंटी की हत्या में घसीटा था। चंचल ने पानीपत के सिटी थाने में पिता के खिलाफ मर्डर की शिकायत दी थी।

क्राइम सीरियल देखकर रची पूरी साजिश
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चंचल मनोरोगी है। वह बात बात पर अजीब का व्यवहार करने लगती थी। कुछ ही देर में वह गुस्से से बौखला जाती थी। पुलिस का कहना है कि वह पिछले काफी समय से टीवी पर आने वाले एक क्राइम सीरियल को देख रही थी।

चंचल ने बताया कि सीरियल देखने के बाद ही उसने भाई की हत्या और सबूत मिटाने की साजिश रची थी। पूरा इल्जाम पिता पर लगाकर उन्हें जेल भिजवाना चाहती थी। वह पढ़ाई छोड़ चुकी थी। अब वह ओपन से 12वीं के पेपर देने की तैयारी कर रही थी। अब पुलिस मामले में दर्ज एफआईआर में चंचल को नामजद करेगी और उसके पिता का नाम हटाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें