फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 युवकों ने गन प्वाइंट पर लूटी बीटेक स्टूडेंट की कार

Tue, 13 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवक गन प्वाइंट पर बीटेक के स्टूडेंट को कार समेत अगवा कर ले गए। देर रात अपहरणकर्ता युवक को सुनसान जगह फेंक गए। मामला है मोहाली का। फेज-7 की मार्केट से शनिवार रात तीन युवक गन प्वाइंट पर बीटेक के स्टूडेंट को कार समेत अगवा कर ले गए।
विज्ञापन


देर रात अपहरणकर्ता युवक को गांव चुन्नी के पास सुनसान जगह फेंक गए। जबकि उसकी हिमाचल नंबर की वेरना कार को आरोपी ले गए। युवक के परिजनों की शिकायत पर मटौर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा-382, 365 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया। वहीं, घटना के बाद से युवक के घरवाले पूरी तरह दहशत में है। इसके चलते सोमवार को युवक कॉलेज भी नहीं गया।

अगवा लड़के अभिषेक के पिता कुलदीप शर्मा ने बताया कि फेज-7 में रहते हैं। जबकि मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले हैं। वह पेशे से अध्यापक हैं, जबकि उनका बेेटा खरड़ के एक निजी कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को वह अपनी वेरना कार से रोजाना की तरह फेज-7 स्थित जिम गया था। रात को जिम से आकर जैसे ही वह अपनी गाड़ी में बैठा तो तीन युवक उसकी कार में सवार हो गए। एक अगली सीट और दो पिछली सीट पर बैठ गए। अगली सीट पर बैठे युवक ने अभिषेक पर रिवाल्वर तान दी।

कुलदीप शर्मा ने बताया कि उसने अभिषेक से कहा कि उन्हें जल्दी मोहाली से बाहर ले चलो। साथ ही उन्होंने फेज-7 से लांडरां जा रहे रोड पर गाड़ी डलवा ली। उन्होंने उससे कहा कि गाड़ी तेज चलाओ, नहीं तो उसे मार देंगे।

इसके बाद वह उसे सरहिंद रोड पर चुन्नी के पास गाड़ी से फेंककर भाग गए। वह किसी तरह पुलिस थाने पहुंचा। उसने पुलिस को सारी कहानी बताई। इसके बाद किसी तरह रात ढाई बजे वह घर पहुंचा।

आरोपियों ने खुद डलवाया पेट्रोल
अभिषेक ने बताया कि जब उसे तीनों युवक अगवा कर ले गए थे तो उस समय उसकी गाड़ी में पेट्रोल कम था। जब आरोपी युवकों की निगाह तेल के मीटर पर गई तो उन्होंने उससे पूछा कि उसकी जेब में कितने पैसे हैं। इस पर उसने जवाब दिया कि सिर्फ सौ रुपये हैं। इसके बाद उन्होंने उसे सौ रुपये ले लिए और खुद अपनी जेब से चार सौ रुपये निकाले। साथ ही पांच सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद वह गाड़ी को तेजी से भगाकर ले गए।

बाइक से लिफ्ट लेकर पहुंचा थाने
अभिषेक ने बताया कि जिस जगह आरोपी उसे छोड़कर गए थे। वह काफी जंगली एरिया था। इसके बाद उसने वहां से गुजर रहे एक ट्रक वाले से थाने के बारे में पूछा। तभी एक बाइक सवार वहां आया। जिससे लिफ्ट लेकर वह थाने पहुंचा।

अपहरणकर्ता कत्ल के आरोपी तो नहीं
अभिषेक ने बताया कि युवक कद में लंबे थे। ऐसे में पुलिस यह पड़ताल करने में लगी हुई कि आरोपी कहीं कुंभड़ा लाइट प्वाइंट की वारदात में शामिल तो नहीं थे। पुलिस सभी तथ्यों पर विचार कर रही है। हालांकि, पुलिस कुछ भी बताने से पहरेज कर रही है।

दूसरी तरफ अभिषेक ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उससे एक बार पूछा कि उसकी जेब में एटीएम कार्ड है। जबकि दूसरे ने कहा कि उससे एटीएम कार्ड से क्या लेना देना। उसने बताया कि आरोपी वैसे काफी सहमे हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें