फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लुटेरों का आतंक, परिवार को बंधक बना 20 मिनट में डेढ़ करोड़ लूटे

Wed, 10 Jan 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
20 मिनट में डेढ़ करोड़ की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में एक बार फिर लुटेरों ने आतंक मचा दिया है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे सेक्टर-33 में कोल्ड स्टोर मालिक के घर चार नकाबपोश लुटेरों ने 20 मिनट के अंदर हीरे, सोना और कैश मिलाकर करीब डेढ़ करोड़ की लूट को अंजाम दिया। नगद और गहने लूटने के बाद चारों बदमाश आराम से भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सैंट्रो कार में आए चार नकाबपोश लुटेरे लालड़ू स्थित कोल्ड स्टोर मालिक अजीत जैन के घर में शाम 7:30 बजे घुसे। घर में उस वक्त पत्नी, बेटी और नौकर मौजूद थे। लुटेरों ने तीनों को बंधक बनाकर घर से सारे गहने व कैश लूट लिए। यही नहीं लुटेरों ने घर में मौजूद महिला के गहने भी उतरवा लिए। घटना के वक्त अजीत जैन लालड़ू स्थित अपने कोल्ड स्टोर में ही थे। रात 8 बजे लूट की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीपक यादव, एसपी ईश सिंघल समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश में जुट गई है। वहीं बताया जा रहा है कि लुटेरे काफी मात्रा में सोना लूट कर ले गए हैं। वहीं इस घटना से पूरा परिवार सदमें में है और लूटे गए सामानों की पूरी जानकारी पुलिस को नहीं दे पा रहे हैं। 
विज्ञापन


लुटेरे कोल्ड स्टोर मालिक अजीत जैन ने बताया कि चारों नकाबपोश के सैंट्रो कार में आए थे, सभी के पास पिस्तौल थी और चारों आपस में हिंदी और पंजाबी में बात कर रहे थे। अजीत जैन ने बताया कि लुटेरे बार-बार पत्नी और बेटी से घर में रखे कैश के बारे में पूछ रहे थे और लगातार धमकी दे रहे थे। अजीत जैन के मुताबिक लुटेरे घर से हीरे, सोना व कैश लूटकर ले गए है जिनकी कुल कीमत सवा करोड़ से डेढ़ करोड़ के बीच है। लूटपाट के बाद बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें