फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लूटी गई फोर्ड एन्डेवर, धोने वाले से चाबी लेकर फरार

Sun, 26 Jun 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कार की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फोर्ड एन्डेवर गाड़ी की लूट का मामला सामने आया है। चोर गाड़ी धोने वाले से धोखे से चाबी लेकर फरार हो गया। वारदात सेक्टर 21 में सवेरे उस समय अंजाम दी गई, जब संदीप नाम का युवक गाड़ी धो रहा था। गाड़ी बिजनेसमैन पृथ्वी सिंह की थी। जब वे कहीं जाने के लिए बाहर आए तो गाड़ी वहां पर नहीं थी।
विज्ञापन


किसी अनहोनी की आंशका से उन्होंने गाड़ी धोने वाले युवक को बुलाकर पूछा तो उसने बताया कि गाड़ी तो उनके घर का कोई सदस्य यह कहकर ले गया कि साहब को जल्दी जाना है। इस बात की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई। सेक्टर 19 थाना के एसएचओ मनिंदर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे।

पूछताछ के बाद पुलिस ने कोठी की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस ने पूछताछ के लिए गाड़ी धोने वाले युवक संदीप को भी बुलाया। जानकारी देते हुए उसने बताया कि वह सवेरे गाड़ी धो रहा था। तभी एक युवक आया और उसे डांटने लगा। उसने डांटते हुए कहा कि तुम गाड़ी सही से नहीं धोते हो। अभी जल्दी करो और चाबी दे दो। साहब को बाहर जाना है। यह सुनते हुए संदीप ने उसे चाबी दी दी और वह गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें