फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले के घर से चोर उड़ा ले गए गहने और नगदी

Sat, 22 Mar 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर की बादल कालोनी निवासी पुलिस वाले के घर से चोर ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने एवं हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस कर्मी के घर से चोरी के बाद कालोनी में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस में तैनात सिपाही दविंद्र पाल ने बताया कि वह घर का ताला लगाकर ड्यूटी पर गया था। जहां से शाम को करीब पांच बजे वापस आया, तो देखा कि दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। अंदर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

चोर घर की आलमारियों में पड़े लाखों रुपये के गहने एवं करीब नौ हजार रुपये की नगदी ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें