फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के रंग में चोरों का भंग, एक धरा दूजा फरार

Thu, 22 Jan 2015 02:15 PM IST
कुलदीप शुक्ला /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित शादी समारोह में बुधवार देर रात दो चोरों ने घुसकर रंग में भंग डाल दिया। लोगों ने चोरी करके भागते समय एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दूसरा आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


वारदात बुधवार रात करीब 12:05 बजे की है। सेक्टर-46 निवासी नरेंद्र अपने साले की शादी में सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर आए थे। सभी लोग शादी में जश्न में मशगूल थे। इसी बीच सामने से कांच टूटने की आवाज आई।

नरेंद्र के अनुसार, तभी आभास हो गया कि कोई कार का शीशा तोड़ रहा है। जब मौके पर पहुंचे तो दो चोर उनकी कार से पत्नी का पर्स चुराकर भाग रहे थे। लोगों ने खदेड़कर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता नरेन्द्र के अनुसार, आरोपियों ने पेचकश से कार के शीशे तोड़े। चोरों ने जो पर्स चुराया था, उसमे 10 हजार रुपये और कुछ गहने थे। हालांकि, आरोपी के पकड़े जाने के बाद सारा सामान बरामद हो गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान हल्लोमाजरा में रहने वाले संजय के रूप में हुई, जबकि फरार आरोपी का नाम लंबू है। आरोपी संजय मूलरूप से ऊना का रहने वाला है।

जीएमसीएच में भी की वारदात
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी इंडिका से आए थे। उन्होंने सबसे पहले जीएमसीएच-32 में चोरी की दो वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सेक्टर-22 पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें