फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर्स शॉप में लूट, जानिए इनसाइड स्टोरी

Tue, 05 Aug 2014 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित करण ज्वेलर्स शॉप में फायरिंग कर 12 लाख के गहने लूट कर लुटेरा आराम से पैदल चलते हुए निकल गया। वह भी तब जब घटना स्थल से तीस कदम की दूरी पर पुलिस चौकी थी।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर पुलिस का नाका भी लगा हुआ था। वारदात सोमवार सुबह सवा 11 और साढ़े 11 बजे के बीच हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार तो मौके पर पहुंच गए मगर पुलिस को सूचना देकर बुलाना पड़ा।

लुटेरा तब तक निकल गया और पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने और आसपास के घरों में झांकने की औपचारिक कर्रवाई करती रही। सेल्समैन परमजीत सिंह को गोली मारकर लुटेरे ने करीब तीन ट्रे से गहने समेट कर अपने बेग में डाले और आराम से निकल गया।
विज्ञापन

Trending Videos

सेल्समैन पर कट्टा तान कर दी फायरिंग

चश्मदीद पड़ोसी दुकानदार इश्विंदर सिंह ने बताया कि फयरिंग की अवाज सुनकर देखने के लिए आए। उन्होंने लुटेरे को सड़क क्रॉस कर सेक्टर 22-ए के मकानों के बीच गली से फरार होते हुए देखा। लुटेरे ने काले रंग की टोपी और टीशर्ट पहनी हुई थी और उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी।

इश्विंदर सिंह के अनुसार दो दिन पहले लुटेरा उसकी दुकान पर आया था और सीडी के रेट पता करके गया था। सोमवार सुबह वह लुटेरा पास वाले एटीएम में भी गया था। इसके बाद वह सीधा करण ज्वेलर की दुकान में घुस गया था।

सेल्समैन परमजीत सिंह के अनुसार लुटेरा ग्राहक बनकर आया। उसने ब्रेसलेट देखने के बाद उसका वजन करने को कहा। सेल्समैन ब्रेसलेट तोलने लगा तो लुटेरे ने देसी कट्टा निकाला और ट्रिगर दबा दिया।

दो कट्टे लेकर पहुंचा था वारदात करने

कट्टे में गोली फंस गई। इस पर लुटेरे ने दूसरा देसी कट्टा निकाल लिया। सिर पर कट्टा तना देख वह डरकर एक तरफ हो गया और इस बीच लुटेरे ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके कान को छू कर गुजरी। गोली के छर्रे उसके सिर में लगे।

वह लहूलुहान हो गया और बेहोश होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दुकानदार इश्विंदर सिंह ने अन्य दुकानदारों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दुकानदारों ने ज्वेलरी शॉप पर पहुंचकर परमजीत को सेक्टर-34 स्थित इंसकोल हास्पिटल में दाखिल करवाया।

सूचना मिलते ही दुकान के मालिक लखविंदर ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वारदात के समय उनका दूसरा नौकर पानी लेने गया हुआ था। एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल, डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह और डीएसपी आपरेशन सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी।
विज्ञापन

थाना और चौकी पुलिस काफी देर में पहुंची

लूट की वारदात होने के बाद सबसे पहले पीसीआर मौके पर पहुंची। पीसीआर को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। चंद कदम की दूरी पर चौकी होने के बावजूद पुलिस 11:40 बजे पहुंची।

थाना प्रभारी दिलशेर सिंह चंदेल और डीएसपी आशीष कपूर तो काफी देर में पहुंचे। हाईटेक होने का दावा करने वाली चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर जिप्सी हर चौराहे और एंट्री प्वाइंट पर तैनात होती है। इसके बावजूद लुटेरा दिनदहाड़े शहर के बीचो बीच वारदात कर इन सभी को चकमा देकर फरार हो गया।

इस वारदात से सेक्टर-22 के ज्वेलरों में खौफ पैदा हो गया है। यह दुकान सेक्टर-22 के मशहूर कसौली ब्रॉयलर के रिश्तेदारों की है। ज्वेलरी शॉप के पीछे ही कसौली ब्रॉयलर की दुकान है। गोली की आवाज सुनकर रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे।

एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें