फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लाख की ज्वैलरी और कैश से भरा पर्स उड़ाया

Fri, 07 Mar 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करने आई महिला का पर्स रहस्मयी स्थिति में गायब हो गया। पर्स में लगभग चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा नकदी रखी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी देखी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सोतल निवासी कमलेश रानी पत्नी सुभाष ने बताया कि वह किसी विवाह समागम से अपनी माता और दो अन्य महिलाओं के साथ वापस जा रही थी। कुछ जरूरी खरीदारी करने के लिए बाजार में आ गई।

कमलेश ने बर्तनों की दुकान से कुछ खरीदारी की। फिर माता को उसी दुकान में बैठाकर दूसरी महिला के साथ किसी और दुकान में खरीदारी करने के लिए चली गई।

पर्स सहित अपना अन्य सामान माता के पास छोड़ गई। उस दुकान में उसकी माता और बर्तन देखने लग गई। जब वह उस बर्तन वाली दुकान पर वापस आई और जाने लगी, तो वहां से पर्स गायब था।
विज्ञापन


जिसमें लगभग 13 तोले सोने के आभूषण पडे़ थे। कमलेश ने बताया कि पर्स में एक लेडी सेट, दो झुमके, 4 चूडियां ,2 अंगूठियां,1 कड़ा, दो व्यक्तियों वाली अंगूठियां और एक चैनी के अतिरिक्त 12 हजार रुपये की नगदी रखी थी।
विज्ञापन


महिला पर जताया शक
कमलेश ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी पर्स का कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान कमलेश ने बताया कि एक पक्के रंग वाली महिला उस बर्तन वाली दुकान में आई थी और कुछ समय बर्तन देखते-देखते ही वहां से चली गई। उसे आशंका है कि वही महिला ने उसका पर्स चुराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें