फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओह! लूटने आया था, पैर फिसला और पकड़ा गया

Sun, 05 Apr 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के इरादे से सेक्टर-20 की एक सोसायटी में घुसा युवक पैर फिसलने से धरा गया। इससे पहले वारदात को अंजाम देने पहुंचे युवक ने महिला और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर-20 थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी युवक मनीष शनिवार रात सेक्टर-20 की जीएच-102 सोसायटी के फ्लैट नंबर-301 में दाखिल हुआ। यहां रहने वाली अर्चना मेंहदीरत्ता से आरोपी ने कहा कि उनके पति ने किसी काम से बुलाया है।

दरवाजा खोलने के बाद वह घर के अंदर दाखिल हो गया और लूट की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच महिला के 13 वर्षीय पुत्र ने लूट का विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से वार करने की कोशिश की, जिससे बच्चा जख्मी हो गया।
विज्ञापन


आरोपी ने महिला पर भी चाकू से वार किया, जिससे उनकी गर्दन पर जख्म हो गया। इसके बाद आरोपी फरार होने लगा तो सीढ़ियों पर उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया। इस पर महिला और बच्चे ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी युवक को वहीं दबोच लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इससे पहले सेक्टर आठ में एक पेट्रोल पंप मालिक से 9.80 लाख रुपये की लूट को अपराधियों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें