फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में 15 लाख की लूट, घरेलू नौकर ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 09 Oct 2018 10:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में 15 लाख की लूट की वारदात सामने आई है। घरेलू कामकाज के लिए दो सप्ताह पहले रखे नौकर ने दो दिन पहले प्लाइवुड व्यापारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी घर की अलमारियां तोड़ कर 15 लाख के जेवरात, दो लाख रुपये, दो लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब घर का मालिक परिवार के साथ वापस घर लौटा। सामान बिखरा पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में विजय कुमार की शिकायत पर नेपाल के जिला छेटी गांव निवासी गोपाल के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। विजय कुमार के मुताबिक उसका प्लाइवुड का काम है। उसे घरेलू कामकाज के लिए लड़के की जरूरत थी। 

दो सप्ताह पहले इलाके का चौकीदार उसे साथ लाया और बोला कि यह उसका रिश्तेदार है, उसे काम दे दे। चौकीदार पर विश्वास कर उन्होंने गोपाल को काम पर रख लिया। दो दिन पहले विजय कुमार परिवार के साथ सामान की खरीददारी करने के लिए चले गए। गोपाल घर में अकेला था। उसने घर की अलमारियों के ताले तोड़ कर अंदर से जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। 
विज्ञापन


जब वह रात को घर लौटे तो अंदर नौकर नहीं था। जब वह कमरे में गए तो अलमारियों के ताले टूटे देखे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को जी। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में अभी कोई सुराग नहीं है। विजय कुमार ने आरोपी के बारे में कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया था। उनके पास आरोपी का न तो कोई आईडी प्रूफ है और न ही कोई अन्य सामान। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें