फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुरः 4 युवकों ने बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर को पीट-पीटकर मार डाला, थप्पड़-लात और घूंसे बरसाए

Tue, 02 Jul 2019 09:52 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
पीट-पीटकर ली जान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चार युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर से पहले गाली गलौज की और फिर थप्पड़, लात और घूंसों के साथ उसकी इतनी पिटाई की कि वह दम ही तोड़ गया। घटना मोहाली के जीरकपुर की है। ओल्ड कालका रोड पर स्थित गांव सनौली के चार नौजवानों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चारों अज्ञात नौजवानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित पेंटा होम सोसाइटी के फ्लैट नंबर-550 के रहने वाले पवन सरेहा ने बताया कि वह जीरकपुर में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। रविवार को वह अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त कुलदीप सिंह (43) निवासी जीरकपुर और निपुन जैन निवासी पंचकूला के साथ स्कोडा कार में सवार होकर पंचकूला गए थे। दोपहर करीब 3 बजे पुरानी कालका रोड से वापस जीरकपुर आ रहे थे। गाड़ी जब सनौली गांव के पास पहुंची तो वे एक फोर्ड फिगो कार को ओवरटेक करते हुए आगे निकल गए।

कुछ दूर जाकर फोर्ड फिगो में सवार चारों नौजवानों ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करनी शुरू कर दी। कुलदीप सिंह ने नौजवानों के व्यवहार का विरोध किया तो उन्होंने कुलदीप को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वे उस पर थप्पड़, लात और घूंसे बरसाते रहे। इसमें कुलदीप गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गया। किसी तरह उन्होंने आरोपी नौजवानों की मिन्नतें करके कुलदीप को उनके चंगुल से छुड़वाया और वीआईपी रोड पर स्थित एम केयर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद कुलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक कुलदीप का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले करते हुए आरोपी नौजवानों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अधमरा करके चले गए आरोपी

पवन सरोहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फोर्ड फिगो कार में सवार चारों नौजवानों ने कुलदीप के साथ हाथापाई शुरू कर दी। चारों ने मिलकर कुलदीप की थप्पड़, लात और घूंसों से बुरी तरह से पिटाई की। मारपीट से कुलदीप की हालत बिगड़ गई तो उन्होंने कुलदीप को आरोपियों से छुड़वाने की कोशिश की। लेकिन युवकों ने कुलदीप को कार से बाहर निकालकर सड़क पर घसीटना और पीटना शुरू कर दिया। आरोपी कुलदीप को तब तक पीटते रहे कि जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।

मोहाली नंबर की कार में सवार थे आरोपी
जीरकपुर पुलिस थाना के एसएचओ गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी जिस फोर्ड फिगो में सवार थे, उसका नंबर-पीबी-65एके-9297 है। इस नंबर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कार मालिक का पता चलते ही नामजद किया जाएगा।

पहले भी हो चुके हैं शहर में रोडरेज के मामले
गौरतलब है कि शहर से निकलने वाले हाईवे पर रोडरेज के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे पूर्व एयरपोर्ट रोड पर दो गुटों में कहासुनी हो गई, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पिस्टल तान दी। बीते दिनों भाजपा के एक सीनियर नेता सिंघपुरा लाइट प्वाइंट पर खड़े थे कि उनकी कार को पीछे आ रही कार ने टक्कर मार दी। बाद में उन्हीं युवकों ने ओवरटेक करने को लेकर भाजपा नेता की गाड़ी को घेरकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें