फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से टकराया ट्रक, डेढ़ घंटे दबा रहा चालक

Wed, 26 Mar 2014 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर (पंचकूला)
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर बुधवार को गांव बसौला के पास स्टेयरिंग फ्री होने से ट्रक असंतुलित होकर पहाड़ी से जा टकराया, जिसमें चालक-परिचालक घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें चालक सीट और स्टेयरिंग के बीच करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा। बाद में कटर, जेसीबी मशीन की मदद से स्टेयरिंग और सीट को काटने के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।

इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की करीब तीन किलोमीटर तक कतारें लग गई और करीब ढाई घंटे तक यातायात संचालन ठप रहा।

यह लगातार दूसरा दिन है, जब हादसे के बाद पीड़ित घंटा-डेढ़ घंटा गाड़ी में ही फंसा रहा और कटर, जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला जा सका।

मंगलवार को भी एचएमटी की चार बसें आपस में भिड़ गई थीं और कंपनी का कर्मचारी रजत राणा करीब एक घंटे तक बस में ही फंसा रहा। दोनों दिन अलग-अलग हाईवे पर हुई घटना के बाद लंबे समय तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


जुजनू (राजस्थान) निवासी ट्रक चालक विजय कुमार अपने चचेरे भाई व परिचालक लीलाधर के साथ दवा बनाने में उपयोग होने वाला पाउडर ट्रक पर लोड कर अहमदाबाद से बद्दी जा रहा था।
विज्ञापन


लीलाधर ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सड़क पर ढलान से उतरते समय ट्रक का स्टेयरिंग फ्री हो गया और ट्रक असंतुलित होकर पहाड़ी से जा टकराया।

इससे चालक विजय कुमार की टांगें सीट के बीच फंस गई और स्टेयरिंग पेट में धंस गया। अन्य वाहन चालकों, पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से स्टेयरिंग को काटकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। उसे और विजय कुमार को घायलावस्था में पंचकूला सेक्टर-6 स्थित अस्पताल पहुंचाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें