झज्जर में हादसे के बाद सड़क पर पड़े युवकों के शव
- फोटो : अमर उजाला
झज्जर में रोडवज बस ने रविवार साम बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव गोरिया के जगबीर, बिट्टू व संदीप के रूप में हुई है।
तीनों की उम्र 23 से 25 साल के बीच है। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है।
जांच अधिकारी साधुराम ने बताया कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर बहुझौलरी से खानपुर के रास्ते अपने गांव गोरिया जा रहे थे। अभी दो किलोमीटर आगे खानपुर रोड पर झज्जर की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।