फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार पांच बार पकड़े जाने पर PSA लगाया जाएगा

Mon, 21 Mar 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • पुलिस प्रशासन नशों के सौदागरों का डाटा बैंक तैयार कर रही है। 
  • यदि कोई शख्स लगातार चार-पांच बार इस केस में गिरफ्तार होता है तो उसके खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी राज्य पंजाब की तरह जम्मू-कश्मीर में नशे के बढ़ते मकड़जाल के खिलाफ पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अब नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार होने वाले आरोपियों को सिर्फ एनडीपीएस एक्ट के तहत ही गिरफ्तार नहीं करेगी, बल्कि उनके खिलाफ सख्ती से अदालतोें में केस रखेगी, ताकि उन्हें निजात न मिल सके। 
विज्ञापन


जम्मू के नवनियुक्त एसएसपी सुनील गुुप्ता के अनुसार नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ डीजीपी के राजेंद्रा कुमार ने विशेष हिदायत जारी की है। इसके तहत पुलिस प्रशासन नशों के सौदागरों का डाटा बैंक तैयार कर रही है। 

एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार होने वाले लोगों का पिछला रिकार्ड देखा जाएगा और यदि कोई शख्स लगातार चार-पांच बार इस केस में गिरफ्तार होता है तो उसके खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) भी लगाया जाएगा। ऐसे लोगों का रिकार्ड तमाम थानों में मौजूद रहेगा, ताकि आरोपी का पिछला इतिहास ढूंढने की कोई खास कवायद न करनी पड़े। 
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि शहर के बड़े स्कूलों के आसपास नशे का कारोबार करने वालों के सक्रिय होने की सूचना मिली है, जिसके आधार पर पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। इसमें सिविल सोसाइटी और नशों के खिलाफ काम करने वाली संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। 

इसके लिए पुलिस ने ‘आनंद’ टीम का गठन किया है। इसमें शामिल अफसर एक योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने माना कि इससे पहले अभियोजन की कमजोरी के कारण इस तरह के ड्रग पैडलर अदालत से बच निकलते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें