फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के सील डिब्बे तोड़कर लूट ले गए चावल के बोरे

Fri, 11 Dec 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के कुराली में चावलों की बोरियों से भरी मालगाड़ी के डिब्बे की सील तोड़कर बासमती की बोरियां लूटने का मामला सामने आया है। एफसीआई के सुरक्षा बलों ने एक लुटेरे को मौके से काबू कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया है। लूट की घटना पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और एफसीआई की सुरक्षा विंग अलग-अलग बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वीरवार रात एफसीआई से मालगाड़ी में चावल लोड करके बडाली रोड के पास खड़ी कर दी गई थी। चावलों से भरी मालगाड़ी की सुरक्षा में तैनात मुलाजिमों ने वीरवार रात करीब एक बजे खटकने की आवाज सुनी। मुलाजिमों को इस दौरान करीब 20 लोग दिखाई दिए।

चोरी का संदेह होने पर उन्होंने लुटेरों को ललकारना शुरू कर दिया। लेकिन, चोरों ने उल्टा सुरक्षा मुलाजिमों को ही ललकारना शुरू कर दिया और तेजधार हथियार होने की धमकी दी। इसी दौरान सुरक्षा गार्डों ने गोदामों से और सुरक्षा गार्डों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्डों के अनुसार, इसके बाद चावल लूटने आए लोग भागने लगे, लेकिन एक आरोपी को काबू कर लिया गया। जब गार्डों ने मालगाड़ी चेक की तो एक डिब्बे की सीले टूटी मिली। साथ ही चावलों की बोरियां नीचे पड़ी थीं। सुरक्षा मुलाजिमों ने घटना की जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों और रेलवे प्रोटेक्सन फोर्स को दी।

एफसीआई के अधिकारी सिक्योरिटी गार्ड के साथ और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के मुलाजिम मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

झाड़ियों में मिलीं सैकड़ों बोरियां
जब मालगाड़ी के सील टूटे डिब्बे और आसपास की जांच की तो गाड़ी में से बासमती चावलों की सैकड़ों बोरियां गायब थीं। जबकि गाड़ी से कुछ दूरी पर ही काफी बोरियां झाड़ियों में मिली। हालांकि, कितनी बोरियां गायब हुई हैं। इस बारे में अभी कोई अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है।

मामला संदिग्ध
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और एफसीआई सिक्योरिटी विंग के आंकड़ों में जमीन आसमान का अंतर होने कारण यह मामला संदेह के घेरे में आ गया है। बासमती चावलों की कीमत कारण इस घटना को विभागीय स्कैंडल के साथ भी जोड़ा जा रहा है।

क्या कहते हैं रेलवे के अधिकारी
रेलवे प्रोटेक्सन फोर्स के इंचार्ज एएसआई गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मामला ज्यादा गंभीर नहीं है, बल्कि 8-10 बोरियां चोरी होने का मामला है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फोर्स के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। घटना की सूचना उन्हें मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ  केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

क्या कहते हैं एफसीआई के अधिकारी
एफसीआई सिक्योरिटी इंचार्ज ने चोरी की घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बासमती चावलों की चोरी करके छुपाई गई 81 बोरियां बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें