फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जान की सलामती चाहिए तो 11 लाख दे दो'

Mon, 06 Jan 2014 09:09 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-7 निवासी एक उद्यमी से जान की सलामती के बदले 11 लाख रुपये की चौथ मांगी गई। उन्हें अज्ञात नंबर से मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि अगर 11 लाख रुपये की चौथ नहीं दी गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


उनकी शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 387 (मौत का भय दिखाकर पैसे मांगना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह नंबर बंद आ रहा है।

जांच में पता चला कि यह दिल्ली का नंबर है और फर्जी पते पर लिया गया है। ऐसा ही एक एसएमएस मनीमाजरा के एक ज्वेलर को भी गत दिवस आया था, जिसके बाद मनीमाजरा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

खुद को बताया प्रोफेशनल किलर
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-7 निवासी समीर अग्रवाल राइस मिलर हैं। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से एसएमएस आया, जिसमें लिखा था कि ‘मैं एक प्रोफेशनल किलर हूं।
विज्ञापन


किसी ने तुझे मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी है। अगर जान की सलामती चाहिए तो 11 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। इसे मजाक समझने और पुलिस को बताने की गलती न करना’।

केस सुलझाने में जुटी पुलिस की टीम
इस एसएमएस के बाद अग्रवाल डर गए। पहले तो उन्होंने एसएमएस भेजने वाले से खुद संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस के मुताबिक, एसएमएस सिर्फ एक ही बार आया है। उसके बाद से फोन बंद आ रहा है। एक टीम इस केस को सुलझाने में जुट गई है। जल्द ही एसएमएस भेजने वाले का पता लगा लिया जाएगा।


पहले भी आए हैं इस तरह के मामले
- करीब दो महीने पहले कालका में भी एक व्यापारी को फोन कर चौथ मांगी गई थी। यह फोन अंबाला जेल से गैंगस्टर मंगा ने किया था।

- एक पार्षद के पति से भी चौथ मांगी गई थी।

- उससे करीब दो साल पहले मंगा ने जेल से ही सेक्टर-4 निवासी एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की चौथ मांगी थी और व्यापारी के मना करने पर उसकी गाड़ी पर गोली चलवाई थी।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में चौथ मांगने वाला और गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें