एक रिटा. कर्नल ने फुटपाथ पर बैठे दो लोगों पर होंडा सिटी कार चढ़ा दी। जिनमें से एक की मौत हो गई, दूसरे की टांग टूट गई। उसका सेक्टर -32 के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने 72 के साल के रिटा कर्नल बलराज कुमार शर्मा को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार को भी कब्जे में ले लिया है।
मरने वाले की पहचान शास्त्री नगर के रहने वाले भूरा लाल (30) के रुप में हुई है। जबकि भी घायल हुआ व्यक्ति किशोरी लाल भी शास्त्री नगर का ही रहने वाला है।
आईटी पार्क थाना के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि जब पंचकूला सेक्टर -19 का रहने वाला रिटा कर्नल बलराज शर्मा अपनी होड़ा सिटी कार से रेलवे लाइट प्वाइंट से आईटी पार्क को आने वाली सड़क पर बनी दुर्गा नर्सरी में गमले लेने आ रहा था।
जैसे ही वह शास्त्री नगर आईटी पार्क लाइट प्वाइंट से पहले बनी दुर्गा नर्सरी की तरफ आने के लिये स्लिप रोड़ के पास अंदर आने लगा तो कार फुटपाथ पर चढ़ गई। इसी फुटपाथ पर मरने भूरे लाल अपने घायल साथी किशोर लाल के साथ बैठकर धूप सेक रहा था।
जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि रिटा कर्नल ने बलराज शर्मा का कहना कि उसको पता ही नहीं चला कि कब उसकी कार एक दम जाकर फुटपाथ पर चढ़ गई।
कर्नल पूरी तरह सदमे में थे। वहीं पुलिस ने मरने वाले भूरे लाल के शव को सेक्टर -32 अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया है। भूरे लाल के शव का कल पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले किया जायेगा।