फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी बोली, देवर ने धोखे से कैश करा ली मेरी एफडी

Sun, 02 Feb 2014 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दस लाख की मैच्योर एफडी कैश करवाने के मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल अमरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रिटायर्ड कर्नल पर उनकी भाभी रूपिंदर कौर ने आरोप लगाया था कि उनके और ससुर के नाम की दस लाख की एफडी को देवर ने जाली साइन कर कैश करवा लिया था।

अदालत के आदेश पर वीरवार को रिटायर्ड कर्नल अमरदीप सिंह पर मामला दर्ज हुआ था। सेक्टर-9 निवासी रूपिंदर कौर ने याचिका में कहा था कि उसके और ससुर के नाम सेक्टर-9 के पंजाब नेशनल बैंक में दस लाख रुपये की एफडी थी।

2009 में अमरदीप सिंह ने बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर एफडी को कैश करवा लिया था। रूपिंदर कौर को जब एफडी के बारे में पता चला तो उन्होंने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन उन्होंने कोई कारवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रूपिंदर ने देवर और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ जिला अदालत में आपराधिक याचिका दायर की। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद देवर अमरदीप सिंह और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें