फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को मारने के लिए विदेश से बेटेे ने दी सुपारी, मां ने रची थी साजिश

Tue, 20 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
15 जून को रिटायर्ड एएसआई मदन लाल निवासी काने थाना बुल्लोवाल की हत्या के की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मदन की पत्नी और बेटों ने ही उसकी हत्या करवाई थी। एसएसपी होशियारपुर हरचरण सिंह ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले के पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 15 जून की रात को यूपी पुलिस से रिटायर एएसआई मदन लाल जब शामचौरासी से पंडोरी फंगुड़ियां को जा रहा था तो अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उसका कत्ल कर शव सड़क पर फेंक दिया था। मदन लाल की पत्नी के बयान पर 16 जून को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच एसपी होशियारपुर अमरीक सिंह पवार के नेतृत्व में डीएसपी स्पेशल ब्रांच हरजिंदर सिंह, एसआई सुखविंदर सिंह, प्रभारी बुल्लोवाल और एसआई सतनाम सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ होशियारपुर की टीम ने की। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि मृतक मदन लाल अक्सर अपनी पत्नी निर्मल कौर और जवान लड़की से मारपीट करके उनको घर से बाहर निकाल देता था। इस बारे में निर्मल कौर कुवैत में रहने वाले अपने बेटे दीपक और प्रिंसप्रीत सिंह को फोन पर बताती रहती थी। रोज-रोज के क्लेश से तंग आकर मृतक की पत्नी और दोनों बेटों ने मदन लाल को मारने की योजना बनाई। 
विज्ञापन

Murder
योजना के तहत दीपक नौ जून को कुवैत से अपने घर आया। इसके बाद प्रिंसप्रीत द्वारा कुवैत से डेढ़ लाख रुपये दीपक को भेजे गए। दीपक ने अपने दो साथियों सुखदीप सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी अहिराणा खुर्द मेहटीयाना और रछपाल सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी अहिराणा कलां के साथ मिलकर मदन लाल को कत्ल करने का प्लान बनाया।

दीपक ने सुखदीप और रछपाल द्वारा अपने पिता मदन लाल से कहलवाया कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है। ऐसा कहकर उसे वारदात वाले स्थान पर बुलाया गया। मदन लाल अपने मोटरसाइकिल से बताए गए स्थान पर आ गया तो सुखदीप, रछपाल और दीपक ने मिलकर मदन लाल पर किरपान से हमला कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपी शव को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। 

आरोपी सुखदीप सिंह और दीपक को 19 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा मृतक की पत्नी निर्मल कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मृतक के दूसरे बेटे प्रिंसप्रीत सिंह को धारा 120 बी के तहत नामजद किया गया है। एसएसपी कें मुताबिक आरोपी रछपाल सिंह फरार है। उसके खिलाफ पहले भी मेहटीयाना में 2011 में डबल मर्डर का केस दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें