फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर से अगवा युवक को बटाला पुलिस ने छुड़ाया

Sun, 01 May 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
किडनैप युवक को छुड़ाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चार दिन पहले जीरकपुर से फिरौती के लिए अगवा किए 20 साल के युवक को बटाला पुलिस ने शुक्रवार को छुड़ा लिया। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके सात साथ पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसएसपी दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार शाम को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बीत 24 अप्रैल को कुछ लोगों ने फिरौती के लिए जीरककपुर के रहने वाले कवलजीत सिंह उर्फ प्रिंस (20) को उसके घर से अगवा कर लिया था। अगवा लड़के की मां जसविंदर कौर वासी माया गार्डन जीरकपुर शुक्रवार को पुलिस चौकी काला अफगाना पहुंची।

एसएसपी ने बताया कि जसविंदर कौर ने पुलिस कर्मचारियों को बताया कि उसके बेटे प्रिंस को चार दिन पहले सतनाम सिंह उर्फ सता वासी गांव डालेचक्क वरना कार में आइसक्रीम खिलाने के बहाने लोहगढ़ पार्क नजदीक जीरकपुर अगवा करके ले गए थे। इसके बाद सतनाम सिंह उर्फ सत्ता अपने साथियों  समेत आया और उसे व उसकी बेटी को बेडरूम में बांध दिया। इसके बाद वह घर से सोने के जेवरात, लैपटाप, मोबाइल फोन और करीब 40 हजार रूपये ले गए। जाते वक्त सतनाम कह गया यदि वह उसे 5 लाख रुपये भिजवा देगी तो वह उसके बेटे प्रिंस को छोड़ देगा।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी तो वह उसके बेटे को जान से मार देंगे। इसके बाद वह 26 अप्रैल को सतनाम कें गांव डालेचक्क गई और सतनाम के साथियों ने उससे 2 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद कहा कि ढाई लाख रुपये और दो तभी उसके बेटे को वह छोडे़ंगे।

इसके बाद जसविंदर कौर 28 अप्रैल को ढाई लाख रुपये लेकर बटाला पहुंची। इस पर आरोपी बार-बार उसे टाइम देते रहे तो जसविंदर कौर को शक हो गया कि इन लोगों ने कहीं उसके बेटे को कोई नुकसान तो नही पहुंचा दिया। इसके बाद जब उसके पास कोई रास्ता न रहा तो उसने पुलिस चौंकी काला अफगाना को सूचित किया। इसके बाद बटाला पुलिस ने उच्चाधिकारियों की टीम बनाई और क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस को गांव लोधीनंगल के रहने वाले गुरदेव सिंह उर्फ पप्पू के घर में रखा गया। पुलिस ने वहां दबिश देकर प्रिंस को सही सलामत बरामद कर लिया। आरोपी साहिलबीर सिंह उर्फ जैबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी सात आरोपी फरार होने में सफल हो गए। एसएसपी ने कहा फरार आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। 

अगवा युवक की मां ट्रेवल एजेंट  बटाला। एसएसपी ने बताया कि प्रिंस की मां जसविंदर कौर ट्रेवल एजेंट है। उसने सतनाम सिंह से सिंगापुर भेजने के लिए साढ़े चार लाख रुपये लिए थे। सतनाम सिंह इंटरव्यू में पास नहीं हो सका। इसके चलते वह सिंगापुर नहीं जा सका। सतनाम सिंह ने अपने पैसे निकलवाने की नीयत से ही ट्रेवल एजेंट के बेटे को किडनैप कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें