फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर की शादी से इंकार पर युवक ने जान दी

Mon, 09 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई युवती के शादी से इनकार करने पर गांव धल्लेके निवासी युवक ने छत वाले पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पंजाब के मोगा शहर की है।
विज्ञापन


मृतक के पिता की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने युवती, उसके मां-बाप और भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

थाना सदर के एएसआई भागमल ने बताया कि धल्लेके निवासी गुरप्रीत सिंह (30) पुत्र रंजीत सिंह की सगाई कुछ महीने पहले फतेहगढ़ कोरोटाना निवासी एनआरआई जसप्रीत कौर के साथ हुई थीं। सगाई के समय लड़के को विदेश साथ ले जाने की बात कहते हुए 18 लाख रुपये का सौदा तय हुआ था।

नौ लाख रुपये सगाई के समय लड़के के परिवार ने दे दिया था। बाद में लड़की ने फोन पर गुरप्रीत सिंह से शादी करने से इंकार कर दिया गया। इससे गुरदीप मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी परेशानी में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता रंजीत सिंह के बयान के आधार पर एनआरआई युवती जसप्रीत कौर, उसके पिता मंजीत सिंह, मां सुखविंदर कौर और भाई पर मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें