न्यू कालोनी धारानौला निवासी देव सिंह टंगड़िया से मारपीट के आरोपी पिता
और पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी पकड़ से बाहर है।
देव
सिंह टंगड़िया ने पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि मंगलवार
शाम मुहल्ले में रहने वाले मदन सिंह बोरा और उसके पुत्रों रणजीत सिंह, पंकज
बोरा ने उनके साथ मारपीट की और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बेरहमी
से हुई पिटाई में उनका पांव फ्रैक्चर हो गया है। देव सिंह की तहरीर पर
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 325, 504, 506 मे तहत मुकदमा दर्ज
किया।
ं
एसआई मनोहर लोहिया ने बताया टैक्सी स्टैंड के पास आरोपी मदन सिंह
बोरा और उसके पुत्र रणजीत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी पंकज की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।