फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार किया तो महिला का फ्लैट फूंक डाला

Tue, 03 Jun 2014 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से इंकार करने पर गुस्साए युवक ने एक महिला के फ्लैट में आग लगा दी। पुलिस ने 48 घंटे बाद युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी आईपीएस अंडर ट्रेनिंग संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि आरोपी की पहचान विशाल धीमान के रूप में हुई है।

उसके साथी हरप्रीत को भी काबू कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ रोड इलाके में रहने वाली एक महिला से विशाल शादी करना चाहता था। उसने अपनी इच्छा महिला को बताई तो महिला ने इंकार कर दिया।

इसपर आरोपी ने अपने साथी हरप्रीत के साथ योजना बनाई। दोनों ने एक जून को एक एसी और इनवर्टर की बैटरी चोरी की। इनको महिला के फ्लैट में रखकर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त घर में कोई नहीं था। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की गहन छानबीन के बाद पूरा मामला सामने आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें