फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सीबीआई अफसर बता कर करता था रेप, धरा गया

Tue, 31 Dec 2013 09:14 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को सीबीआई और पुलिसवाला बताकर युवती से दुराचार करने के आरोप में फंसे विजय कुमार को सेक्टर-34 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वह वर्दी बरामद करेगी जिसे पहनकर वह युवती को धमकाता था।

24 दिसंबर को एक महिला ने एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल को अपनी बेटी के साथ रेप की शिकायत दी थी।

सेक्टर-34 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार रात को एसएचओ सेक्टर-34 राजेश शुक्ला को सूचना मिली कि आरोपी चंडीगढ़ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाकर उसे फोन कराकर सेक्टर-32 अस्पताल में बुलाया। आरोपी को पुलिस ने वहां गिरफ्तार कर लिया।

शुक्ला ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उसने लड़की के साथ रेप करने के साथ फर्जी पुलिस वाला बनकर किन-किन लोगों को ठगा है।

पांच साल से था संपर्क युवती के संपर्क में
एसएसपी को पीड़िता ने बताया था कि सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी निवासी विजय कुमार पांच साल से उसके संपर्क में था। उस समय वह नाबालिग थी। विजय खुद को सीबीआई का सब इंस्पेक्टर बताता था।

सितंबर में जब वह उनके घर आया तो युवती के रेप किया। उसने युवती को धमकी दी थी कि अगर वह किसी को बताएगी तो वह उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवा देगा।

इसी डर से युवती ने दुराचार की बात परिजनों को नहीं बताई। युवती के गर्भवती होने पर सारा भेद खुला। बाद में पता चला कि विजय सीबीआई का एसआई नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें