फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शहरों में ले जाकर युवती से रेप, जिससे मांगी मदद उसने भी नहीं नहीं छोड़ा...पढ़ें पूरा मामला

Sat, 08 Sep 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पहले कोल्ड ड्रिंक में महिला को पिलाया नशीला पदार्श और बाद में आरोपियों ने कर डाली हैवानियत। महिला ने जिससे मदद की गुहार लगाई उसने भी नहीं छोड़ा। पानीपत की रहने वाली 20 वर्षीय विवाहिता को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर पहले पटियाला के शुतराणा में फिर हिमाचल प्रदेश के ऊना में ले जाकर दो दिन तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 328, 376-डी और 120-बी आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पातड़ां पुलिस के पास दर्ज कराए बयान में कहा कि वह जहां सत्संग में जाती थी, वहां पटियाला के गांव अरनो का रहने वाला सुखपाल नामक युवक भी आता था। 27 अगस्त को सुखपाल ने उसे कैथल (हरियाणा) के बस स्टैंड पर बुलाया। वहां से आरोपी सुखपाल उसे अपनी मौसी के लड़के सिमर गिल के साथ पटियाला के गांव शुतराणा ले गया। वहां सिमर गिल का घर है। वहां आरोपियों ने उसे धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और बारी-बारी से रेप किया। 
विज्ञापन

पति ने नहीं उठाया कॉल

demo pic - फोटो : डेमो
अगले दिन आरोपी सुखपाल ने सिमर गिल के साथ उसे कार में पटियाला बस स्टैंड से पानीपत की बस में बैठाने के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, बस स्टैंड पहुंच कर पीड़ित विवाहिता ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है और वह कुछ देर आराम करना चाहती है। इस पर सिमर गिल उसे पटियाला के एक पीजी में अपने दोस्त अमीटोज के पास छोड़ आया। अगले दिन सुबह छह बजे अमीटोज ने उसे बस स्टैंड ले जाकर बस में बैठा दिया। उसके पास पैसे कम थे, इसलिए वह अंबाला तक ही जा सकी। 

अंबाला पहुंच कर उसने अपने पति को कॉल की, ताकि वह उसे अंबाला बस स्टैंड आकर ले जाएं। लेकिन जब पति ने फोन नहीं उठाया तो पीड़िता ने पति के मौसी के लड़के को फोन किया। वह करनाल से उसके पास अंबाला पहुंचा। वहां से वह पीड़िता को हिमाचल प्रदेश के ऊना ले गया और वहां दो दिन तक उससे रेप किया। बाद में पीड़िता अपने घर वापस आई और उसने पति को सारी आप बात बताई। 

मामला वुमन थाना कैथल पहुंचा और पुलिस ने जीरो एफआईआर काट कर इसे पातड़ां थाने भेजा। अब पातड़ां थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखपाल निवासी अरनो, सिमर गिल, अमीटोज और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी आरोपी की मामले में गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें