फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति चालाक, ले लिया तलाक पर करता रहा रेप

Wed, 07 May 2014 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को तलाक देने के बाद उसके पति ने न सिर्फ उसे दिए 6 लाख रुपये हड़प लिए, ब्लकि उससे कई बार रेप भी किया। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है।
विज्ञापन


पुलिस ने रुपये हड़पने और उसके साथ दुराचार करने के मामले में विवाहिता की शिकायत पर माडल टाउन निवासी पवन कुमार और लाजपत नगर निवासी रविंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित विवाहिता की मेडिकल जांच कराएगी। मामला पंजाब के लुधियाना शहर का है।
Trending Videos

परिजनों से चोरी की थी शादी

पुलिस के अनुसार पीड़िता का विवाह 2004 में आरोपी पवन कुमार के साथ परिजनों से चोरी हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा रहने लगा और दोनों ने 2007 में एक दूसरे से तलाक ले लिया।

इस दौरान आरोपी पवन कुमार ने पीड़िता को छह लाख रुपये दिए। उसके बाद आरोपी ने रविंदर के साथ मिलकर एक योजना बनाई। उसके अनुसार आरोपी ने किसी तरह पीड़िता को मनाया और उसके साथ दोबारा रहने लगा। दोनों ने मिलकर पीड़िता से छह लाख की रकम ले ली और उसके साथ कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन

मारपीट के बाद घर से निकाला

आरोपी पवन ने उसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को दी।

पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कमल दत्त ने कहा कि दोनों आरोपी अभी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें